PM Modi News: विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से PM Modi का संवाद |
×××इसरो प्रमुख से लेकर इटली की PM मेलोनी तक... प्रधानमंत्री मोदी की इन तस्वीरों में देखिये हिंदुस्तान की आत्मीय झलकियां
साल 2023 को अलविदा कहकर देश नई उमंग के साथ 2024 में कदम रख रहा है। तमाम देशवासी नए साल का जमकर जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम देश ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। ऐसे में हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के कुछ यादगार पलों को साझा करेंगे जिसमें चंद्रयान-3 की उपलब्धियां सहित प्रधानमंत्री मोदी की इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात शामिल हैं।
By Anurag Gupta Edited By: Anurag Gupta Published: Sun, 31 Dec 2023 10:37 PM (IST)FacebookTwitterWhatsappGoogle News Updated: Sun, 31 Dec 2023 10:37 PM (IST)डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 को अलविदा कहकर देश नई उमंग के साथ 2024 में कदम रख रहा है। तमाम देशवासी नए साल का जमकर जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम देश ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। ऐसे में हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के कुछ यादगार पलों को साझा करेंगे जिसमें चंद्रयान-3 की उपलब्धियां सहित प्रधानमंत्री मोदी की इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात शामिल हैं।
PM मोदी के यादगार पल
भारत ने साल 2023 में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग कर इतिहास रचा है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से भारत का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया। इस उपलब्धि के बाद पीएम मोदी ने इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ को गले से लगा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के इरोड में भाजपा के एक दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ सेल्फी ली। उन्होंने एक्स पर दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ की तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि पार्टी कार्यकर्ता बतौर बूथ अध्यक्ष भाजपा के लिए काम करते हैं।
पीएम मोदी ने वंदे भारत में सवार युवाओं के साथ बातचीत की।
पीएम मोदी अपने आधिकारिक आवास, सात लोक कल्याण मार्ग पर गायों को पुचकारते हुए
प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और नेपाल सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ के गुंजी में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लिया।
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पहाड़ी कुत्ते को खाना खिलाया।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की छड़ी उठाने में मदद की। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की थी।
कर्नाटक के कोलार में पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान तमाम पार्टी कार्यकर्ता बड़ी ही संजीदगी के साथ पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं।
पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ पान का स्वाद लिया।
नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सर्वप्रथम लोकतंत्र के मंदिर को दंडवत प्रणाम किया। इसके अलावा तस्वीर में पीएम मोदी सेंगोल के साथ दिखाई दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित पकरिया गांव में प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से बात की। तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी बच्चों को फुटबॉल देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर मीरा मांझी के आवास पहुंचे और चाय की चुस्की ली।
PM Modi News: विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से PM Modi का संवाद |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
PM Modi News: विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से PM Modi का संवाद |
PM Modi News: विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से PM Modi का संवाद | ...
-
PM Modi News: विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से PM Modi का संवाद | ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें